
रायपुर,
रायपुर समेत पूरे प्रदेश में इस बात की चर्चा हो रही है कि राजधानी रायपुर में अब रशियन लड़कियां आ रही है और यहां देर रात पब और बार में वे अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही है. लेकिन वीआईपी रोड में बुधवार रात हंगामा करने वाली युवती के बारे में पुलिस पूछताछ में पता चला है कि लड़की रशियन नहीं बल्कि उज्बेकिस्तान से रायपुर आई थी. पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वो भारत 30 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर आई थी. उससे बड़ा सवाल और लोगों के बीच चर्चा का विषय ये है कि उजबेकिस्तान से आई युवती को नशे में धुत्त अपनी कार के अंदर गोद में बिठाने वाला भारत सरकार लिखी कार में कौन था!



