
जांजगीर चांपा। ग्राम ससहा के अटल चौक के पास दो व्यक्ति एक सफेद रगं के वाहन छोटा हाथी क्रमांक CG-10-AY-2429 में रोड में बैठे मवेशियो को पकडकर रस्सी से बांधकर वाहन में चढ़ा रहे है तथा तस्करी करने के लिये ससहा से जोंधरा की ओर जाने वाले है कि सूचना पर गवाहों के साथ मुखबीर के बताये गये स्थान पर जाकर रेड किया गया। मौके पर एक सफेद रंग का वाहन छोटा हाथी अटल चौक से ससहा मेला ग्राउण्ड रोड तरफ जा रहा था तथा वाहन का ट्राली नीले रंग के पन्नी से ढका था जिसे रोकर चालक एवं उसमें बैठे एक व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो चालक ने अपना नाम त्रिवेन्द्रे यादव एवं दुसरे व्यक्ति शत्रुहन यादव निवासी कुरेली थाना बिल्हा का रहने वाला बताया। वाहन के पीछे को चेक करने पर वाहन में पांच नग मवेशी भरा मिला, जिसे रस्सी से बांधा गया था पूछताछ करने पर मवेशी को तस्करी कर बाजारो में बिक्री करने के लिये ले जा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से बैल, गाय एवं बछड़ा सहित कुल 05 नग मवेशी लगभग 20000/- रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त एक छोटा हाथी वाहन 200000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

