
चांपा। ग्राम कुरदा के कबीर चौक में गणेश पूजा पंडाल बना हुआ है। 30 अगस्त की सुबह दो अ सामाजिक तत्व शराब के नशे में वहाँ पहुँचे और हंगामा करने लगे। इस दौरान पंडाल में उपस्थित समिति के सदस्यों से विवाद हुआ तथा दोनों ने आवेदक राजू दास महंत के साथ मारपीट भी की, घटना की सूचना पाकर थाना चांपा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों दोनों आरोपियों वीरेंद्र बंजारे उम्र 37 वर्ष, वार्ड क्रमांक 10 ग्राम कुरदा एवं मंजूलाल उर्फ राजेश बंजारे उम्र 26 वर्ष, वार्ड क्रमांक 10 ग्राम कुरदा को पकड़ा। जिसके विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस मामले में थाना चांपा में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। वहीं ग्राम कुरदा में वर्तमान में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल तैनात किया गया है।

