अधेड़ को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी

0
328

बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी वार्ड क्र.8 नट मोहल्ला में आज सुबह खून से लथपथ लाश मिली है,अंदाजा लगाया जा रहा है अधेड़ की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है। फिलहाल पचपेड़ी पुलिस और जिले से पुलिस टीम सहित डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच आगे की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पचपेडी थाना से 200 मीटर की दूरी पर वार्ड क्र.8 नट मोहल्ला में वार्ड क्र.19 के निवासी दिलीप नायक पिता स्व स्वामीनाथ उम्र लगभग 48 वर्ष की रक्तरंजित हालत में लाश आज सुबह ग्रामीणों ने रोड के किनारे देखी जिसके सर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस को इसकी सूचना दी गई।जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस, एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा,सीएसपी गरिमा दिवेदी सहित एसीसीयू की टीम और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंच आगे की जांच में जुट गई है, पुलिस ने 3 संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अंदाजा लगाया लगाया जा रहा है कि अधेड़ की हत्या कही और कि गई और उसके बाद शव को यहाँ लाकर छोड़ दिया गया होगा।

वही मृतक के पुत्र ने बताया कि मृतक कल देर शाम घर से निकला था जो वापस अपने घर नहीं पहुंचा जिसकी आज सुबह नट मोहल्ले में लाश मिली है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here