2000 करोड़ रूपये के घोटाले के विरोध मे ग्राम बिरकोना के शराब भट्टी के सामने विरोध प्रदर्शन किया भाजयुमो ने

0
289

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा बेलतरा मध्य मण्डल के द्वारा 2000 करोड़ रूपये के घोटाले के विरोध मे ग्राम बिरकोना के शराब भट्टी के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमे भूपेश सरकार की इस घोटाले बाजी ओर पूर्ण शराब बंदी के नारे के सांथ बिरकोना के गली मोहल्ले में घूमकर और दीवारों पर पोस्टर चिपका कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद संतोष दुबे, पूर्व उपसरपंच एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय यादव, मण्डल महामंत्री किशोर मंजारे, महिला जिला कार्य समिति बबिता ताम्रकार, महामंत्री दीपा गन्धर्व, युवा मोर्चा अध्यक्ष राज कैवर्त, जिला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मीकांत शास्त्री, छत्रपाल सिँह उपाध्यक्ष नीरज पांडे, महामंत्री शिवराज साहू, दीपक सिँह, सागर पाण्डेय, हेमलाल यादव, विनोद रजक,टिंकू सींग, मनीष सरवंश, केशव चतुर्वेदानी एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here