सरकंडा अशोक नगर चौक स्थित शराब भट्टी में हुई डकैती..!

0
461

बिलासपुर। आज तड़के सुबह शहर की एक शराब भट्टी में डकैती होने की खबर आ रही है। इस संबंध में मिल रही जानकारी के अनुसार अरपापार अशोक नगर चौक के पास आरके पेट्रोल पंप के पीछे स्थित शराब भट्टी में डकैती हो गई है।वारदात करने पहुंचे डकैतों ने पहले गार्ड को मारपीट कर भगा दिया और उसका मोबाइल भी लूट लिया। डकैती की यह वारदात आज सुबह लगभग 4 बजे की है। सूचना पाकर पुलिस का अमला मौके पर पहुंच चुका है। इस मामले में पुलिस और शराब भट्टी के स्टाफ से विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here