रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, अकलतरा रेलवे स्टेशन की घटना

0
247

जांजगीर-चांपा। जिले के कल्याणपुर गांव में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। आशंका है कि ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हुई है। अज्ञात युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को अस्पताल में रखा गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार, अकलतरा रेलवे स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी की एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा हुआ है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लेकर पहुंची।

जेब से कोई पहचान पत्र नहीं मिला

मृतक अज्ञात युवक के पास से बैग मिला है उसके जेब से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। मोबाइल मिला है, लेकिन उसमें सिम नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि युवक रात को सफर करने के दौरान ट्रेन के गेट में बैठा रहा होगा और अचानक ट्रेन से नीचे गिर गया। युवक के सिर पर चोट के निशान है।

दूसरे राज्यों की पुलिस को भेजी गई तस्वीर

अकलतरा थाना प्रभारी मानी पांडेय ने बताया कि युवक ने पीले रंग की टी-शर्ट, नीले रंग का जींस,चेहरे में एक महरूम लाल रंग का गमछा,एक भूरे रंग की बैगा रखा हुआ है। पैर में न कोई जूता और न ही चप्पल पहना हुआ है। मृतक की तस्वीर आसपास जिले और अन्य राज्यों के पुलिस के पास भी भेज दी गई है, ताकि परिजनों का पता चल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here