जगराता देखने जा रही गाड़ी नहर में गिरी, 2 बालक लापता 18 सुरक्षित

0
299

सक्ति। विधानसभा के मोहगांव बरपाली में एक बड़ा हादसा हुआ जब यात्रियों से भरी एक पिकअप नहर में गिर गई। पिकअप में कुल 20 यात्री सवार थे, जो सलीहा भांठा में आयोजित जगराता कार्यक्रम में जा रहे थे। इस हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में तेजी से जुटते हुए 18 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हालांकि, इस हादसे में 6 वर्षीय दो बालक अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश में प्रशासन की टीम जुटी हुई है। मौके पर पूर्व विधायक खिलावन साहू, पुलिस, और जिला प्रशासन की टीम भी मौजूद है और राहत कार्य जारी है।यह घटना क्षेत्र में हड़कंप मचा रही है, और स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। प्रशासन लगातार लापता बच्चों की खोजबीन में लगा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here