पत्नि ने उंगली काटी तो पति ने गला घोंट दिया ! पत्नि की मौत ! आरोपी गिरफ्तार ,

0
235

शक्ति,

एक व्यक्ति ने अपनी तीसरी पत्नि का सलिये गला घोंटकर मार डाला क्योंकि उसकी पत्नि अपने जेठ याने उसके बड़े भाई से बात करती थी । घटना प्रदेश के शक्ति जिले की है।

घटना के दिन आरोपी जब अपने घर आया तो देखा उसकी पत्नि संतोषी उसके बड़े भाई प्रह्लाद साहू से बात कर रही है । इसे देखकर आरोपी हुलेश आग बबूला हो गया । उसने मृतिका संतोषी  को कमरे में बुलाया और थप्पड़ से पीटने लगा ।मृतिका ने भी प्रतिकार करते हुए हुए उसकी उंगली काट दी । फिर झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने संतोषी का गला घोंट कर मार डाला ।

जिले की डभरा पुलिस ने आरोपी हूलेश को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि वह कई बार अपनी पत्नि को प्रह्लाद साहू से बात करने मना किया लेकिन मृतिका इज़के बावजूद बड़े भाई से बात करती थी । कई बार इसी बात को लेकर काफी विवाद भी हुआ लेकिन वह बात करने से बाज नहीं आयी आख़िर में उसने वारदात को अंजाम दे दिया । मृतिका संतोषी आरोपी की तीसरी पत्नि थी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here