बिलासपुर विकास दीप महोत्सव- 10 हजार दीपों से जगमग होगी अरपा लेजर और लाइट शो से बिखरेगी सतरंगी छटा छत्तीसगढ़ी गायक अनुराग शर्मा देंगे विशेष प्रस्तुति

0
174

बिलासपुर,

बिलासपुर और अरपा के तट पर खास नजारा देखने को मिलेगा। शहर में पहली बार लेजर शो देखने को मिलेगा और 10 हजार दीयों से अरपा को जगमग करने की तैयारी है। इस अवसर पर अरपा के दोनों पुल को आकर्षक लाइट से सजाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम के अंत में शाम 7 बजे नए रिवर व्यू रामसेतु मार्ग का लोकार्पण करेंगे,जहां 10 हजार दीयें अरपा नदी में छोड़े जाएंगे,लेजर शो और आतिशबाजी से बिलासपुर विकास दीप महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर शाम 6 बजे से सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक अनुराग शर्मा द्वारा अनुराग शर्मा म्यूजिकल नाइट का भी आयोजन किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here