‘झारखंड भी जीतेंगे, महाराष्ट्र भी जीतेंगे’, गिरिराज सिंह ने लालू यादव को लेकर भी कही बड़ी बात

0
126

बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के साथ-साथ आज महाराष्ट्र विधानसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे। दोनों प्रदेशों में वोटों की गिनती जारी है। चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि हम झारखंड भी जीतेंगे और महाराष्ट्र भी जीतेंगे। इसका कारण है कि इन्होंने महाराष्ट्र में मुसलमानों को लेकर नंगा नृत्य किया है, जिसे वहां की जनता ने नकार दिया है।

लालू जी बोलकर संतोष कर रहे हैं : गिरिराज

लालू जी द्वारा दोनों राज्यों और बिहार उपचुनाव में एनडीए की हार वाले दिए गए बयान पर भी गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लालू जी ऐसा कहकर संतोष कर रहे हैं। बेचारे को बोलकर संतोष करने दीजिए। उद्योगपति गौतम अडानी को गिरफ्तार नहीं करने वाले लालू के बयान पर भी भाजपा नेता ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि लालू जी अपना देखें। वो खुद भ्रष्टाचार से घिरे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here