झारखंड में श्रद्धा वालकर जैसी घटना, जंगल में रेप फिर प्रेमिका को 50 टुकड़ों में बोटी-बोटी काट जानवरों को परोसा

0
321

आपको श्रद्धा वालकर मर्डर केस याद है? इसमें दरिंदे आफताब ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा को बोटी-बोटी काट कर जंगल में फेंक दिया था, जो दिल्ली में हुई घटना ने पूरे देश को झकझोर कर दिया था. अब झारखंड में एक हैवान प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को कई दर्जन टुकड़ों में काट लाश के टुकड़ों को जंगल में फेंक दिया,  ताकि उसे जानवर खाले लेकिन 24 नवंबर को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जोरदाग गांव के लोगों ने कुछ ऐसा देखा कि उनके होश उड़ गए. एक आवारा कुत्ता इंसानी हाथ लेकर घूम रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. हत्यारा नरेश भेंगरा, 25 वर्ष, है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

लड़की की पहचान गांगी कुमारी के रूप में हुई है. दरअसल, गांगी और नरेश एक लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे, नरेश मीट काटने का काम करता था और दोनों खूंटी में रहते थे. उनका प्यार इतना बढ़ गया कि दोनों तमिलनाडु जाकर रहने लगे. दोनों में सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों पहले नरेश वापस झारखंड आया और एक दूसरी लड़की से शादी कर ली. गांगी इस बारे में नहीं जानती थी, लेकिन शादी के बाद नरेश वापस गांगी के पास रहने लगा.

रेप फिर बोटी-बोटी काट जंगल में जानवरों को परोसा

खूंटी के एसपी अमन कुमार ने बताया कि दोनों (8 नवंबर) खूंटी पहुंचे. नरेश के घर जाना चाहती थी और उसके साथ रहना चाहती थी, लेकिन नरेश तैयार नहीं था और गांगी को जंगल में ले गया. उसने उसे इंतजार करने को कहा और खुद कहीं चला गया. जब वह वापस आया तो उसके पास एक धारदार हथियार था, जिससे उसने पहले अपनी प्रेमिका से रेप किया, फिर दुपट्टे से उसका गला घोंटकर उसे मार डाला, और फिर उसने गांगी को टुकड़ों में काटना शुरू कर दिया. आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने गांगी को 40 से 50 टुकड़ों में काटा.

लाश के टुकड़ों के साथ दिखा कुत्ता

24 नवंबर, मर्डर के लगभग दो हफ्ते बाद, कुत्ते के जबड़े में हाथ देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम ने जंगल में पहुंचकर शरीर के कई टुकड़े और एक बैग मिला, जिसमें गांगी का आधार कार्ड और कुछ सामान थे. पुलिस ने बताया कि नरेश एक प्रोफेशनल मीट काटने वाला था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here