बिग ब्रेकिंग : ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, शहर के बीचों बीच हुआ हादसा

0
578

जांजगीर चांपा। मुख्य मार्ग में बंसल ट्रेडर्स के सामने ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जांजगीर नेताजी चौक से कुछ ही दूरी पर यह हादसा हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंच जांच में जुट गई।

आपको बता दें कि होंडा शाइन बाइक क्रमांक सीजी 11 एजी 5090 का चालक सामान लेकर कहीं जा रहा था। तभी कचहरी चौक की तरफ से आ रही ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। शरीर बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया। सूचना पाकर जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। शहर के बीचों बीच ऐसा हादसा होना पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा गंभीर सवाल पैदा करता है। कुछ दिन पहले कलेक्टर और एसपी ने आपात बैठक लेकर इन दुर्घटनाओं को रोकने समीक्षा भी की बावजूद शहर के मध्य में ही ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मृतक की पुष्टि नहीं हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here