Shaan के बिल्डिंग में लगी आग, घटना के दौरान घर में मौजूद था पूरा परिवार …

0
169

बॉलीवुड के फेमस सिंगर शान (Shaan) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. खबर ये है कि उनकी बिल्डिंग में आग लग गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा देर रात हुआ और आग पूरे घर में फैल गई, जिससे बिल्डिंग से धुआं निकलने लगा था. शान (Shaan) का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में वह बिल्डिंग के बाहर परिवार और कई लोगों के साथ खड़े हुए हैं.

क्या है मामला

खबर है कि घटना के दौरान शान और उनका परिवार घर में मौजूद था, लेकिन अच्छी बात यह है कि सब सेफ हैं. सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस और दमकलकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया.

मुंबई पुलिस के मुताबिक अभी आग लगने की असल वजह पता नहीं चल पाई है. लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि हो सकता है आग किसी इलेक्ट्रिकल फॉल्ट की वजह से लगी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here