
चांपा। नगर के बीच स्थित रामबांधा तालाब के किनारे स्थित मां समलेश्वरी मंदिर के बगल से बनाई गई रोड सीधे मार्डन विलेज को जोड़ती है। लेकिन इस रोड को बनाने किस हद तक घोटाला किया गया जिसकी जानकारी जल्द ही आम जनता के सामने लाई जाएगी। तालाब के पास बने रोड से मार्डन विलेज को जोड़ने वाले रोड का ना ही टेंडर किया गया और ना ही नगर पालिका के पास कोई उचित दस्तावेज उपलब्ध है। पुराने बने रोड का दस्तावेज देकर नगर पालिका परिषद चांपा के अधिकारी कर्मचारी अपनी अपनी साख बचाना चाहते है। वहीं कुछ दिनों बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी रिटायरमेंट की कगार पर हैं। लेकिन तालाब के रोड से लेकर मार्डन विलेज को जोड़ने वाली रोड का मामला बहुत ही जल्द प्रकाश में आ सकता है? वहीं ये रोड आखिर किसकी जमीन पर बनी है ये भी सोच का विषय है कि नगर पालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारी चंद रूपयों की लालच में आकर किसी की भी जमीन पर रोड का निर्माण कर सकते है? तालाब से लेकर मार्डन विलेज को जोड़ने वाली सीधी बनाई गई रोड किस व्यक्ति की जमीन पर बनाई गई है? जिसकी जानकारी नगर पालिका परिषद चांपा के पास नहीं है। वहीं नगर पालिका परिषद चांपा के लोक निर्माण शाखा में बैठे कर्मचारी द्वारा नियमों का हवाला देकर कई दस्तावेज ही उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। वहीं जानकारी के अभाव में प्रार्थी को अन्य दस्तावेजों का पुलिंदा थमाया जा रहा है। आखिर मार्डन विलेज को जोड़ने वाली रोड किसके कहने पर तैयार की गई और नगर पालिका परिषद के इंजीनियर द्वारा बिना उचित जांच के इस रोड का निर्माण कैसे करा दिया गया? ये सोच का विषय है। फिलहाल नगर पालिका परिषद चांपा के अधिकारी कर्मचारी उचित जानकारी देने अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहे है। प्रार्थी ने इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से जल्द ही शिकायत करने की मंशा जाहिर की है।


