
वासु सोनी चांपा। पर्यटन स्थल हनुमान धारा में जिले के कई अधिकारियों की लापरवाही से भारी मात्रा में राखड़ पाटकर उस स्थान में प्लाटिंग करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। शुरू से लेकर अभी तक जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत से ये सब कुछ संभव हो रहा है। कहीं लोगों के जान से खिलवाड़ की साजिश तो नहीं रची जा रही है। ऐसा लगता है कि अधिक रूपए कमाने की चाह आम जनता की जान ले बैठे।
पहले भाग में हमने बताया था कि पर्यटन स्थल में निजी जमीन में अधिकारियों की मिलीभगत राखड़ पाट दिया गया। आपको बता दें कि निजी जमीन मालिक ने नगर पालिका परिषद चांपा में जमीन में गड्ढ़े को पाटने के लिए राखड़ पाटने आवेदन के माध्यम से अनुमति मांगी थी लेकिन नगर पालिका परिषद के अधिकारियों द्वारा आवेदन पत्र मंे राखड़ लिखे हुए जगह को पेन से काटकर स्लैग च्यूरी लिखकर एनओसी जारी कर दिया गया। जिसे लेकर जमीन मालिक द्वारा स्थानीय सीएसपीजीसीएल अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (मड़वा पावर प्लांट) के कार्यालय में हनुमान धारा स्थित संबंधित जमीन के दस्तावेज सहित एक शपथपत्र के साथ राखड़ पाटने के लिए आवेदन लगा दिया। जिसमें मड़वा पावर प्लांट के अधिकारियों ने बिना जांच किए पर्यावरण विभाग से एनओसी के लिए आवेदन भेज दिया। आगे पढ़िए किस प्रकार शासन प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों की जान से खिलवाड़ करने अपनाया नया तरीका…


