
वासु सोनी चांपा। भीषण गर्मी के बावजूद मेंटेनेंस के नाम पर बुधवार की सुबह 8.30 से दोपहर 1 बजे तक की सूचना बिजली विभाग के द्वारा जारी की गई थी जिसे बदलकर बाद में 2 बजे कर दिया गया था, लेकिन शाम 6 बजे तक बिजली का कोई अता पता नहीं था। नगर में बिजली विभाग का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। जिसमें बिजली विभाग द्वारा सूचना ली और दी जाती है लेकिन काम की बात करे तो लोगों को सिर्फ ढांढस बांधने का कार्य किया जाता है।
आपको बता दें कि गर्मी शुरू होते ही बिजली विभाग का मेंटेनेंस का काम शुरू होता है। बिजली विभाग में सुबह से लेकर शाम और रात तक काम लगा रहता है। जिसके कारण बिजली विभाग के कर्मचारियों को योद्धा की श्रेणी में भी रखा गया है, अगर वो ना हो तो पूरा नगर अंधेरे में रहेगा, जबकि सच्चाई कुछ और ही बयां करती है। राह चलते हुए विभाग के किसी कर्मचारी ने दबी जुबान से कह डाला कि सभी कर्मचारी ईमानदारी से काम करे तो शायद ये स्थिति ही ना बने। सुबह से नगर में लाइट बंद होने से पूरे नगर का कार्य ठप पड़ गया लेकिन बिजली विभाग को कोई सरोकार नहीं। वहीं बिजली विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में नगर की जनता अपना दुखड़ा सुनाते रहते हैं बावजूद सिर्फ सांत्वना ही मिलता रहता है, जनता को खुश रखना भी जरूरी है।
वही दूसरी ओर चांपा नगर की चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर कोई भी अधिकारी बात करने से बचते नजर आते है। बिजली विभाग के अधिकारियों का मानना है कि नगर के बिजली विभाग की सारी व्यवस्थाएं सही है लेकिन इतनी सही व्यवस्था के बावजूद बिजली कटौती या कोई खराबी हो रही, तो उसकी जिम्मेदारी लेने वाला भी कोई नहीं है। आखिर ऐसी कौन सी खराबी है जिसके चलते बिजली बार-बार बाधित हो रही है। बहरहाल नगर के बिजली विभाग के युवा अधिकारी और योद्धा कर्मचारी बिजली से युद्ध करने लगातार जुझ रहे हैं। देखना यह होगा कि बिजली विभाग में अधिकारी-कर्मचारी की जीत होती है या बिजली की?…आगे पढ़िए कैसे स्तरहीन सामान लगाकर बिजली विभाग नगर की जनता से कर रहा खिलवाड़…


