नीच…देखे तो बहुत मगर तुझसा नहीं देखा नीच…प्लेटफार्म के अंदर आने का अथाॅरिटी है तेरे पास…

0
144


वासु सोनी चांपा। हेडिंग पढ़कर अचंभा तो जरूर लगेगा मगर ऐसा चांपा नगर रेलवे स्टेशन के एक अधिकारी ने पत्रकार से कह डाली। 19 मई 2025 को लगे समाचार ‘‘साफ सफाई का तो पता नहीं पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक जागरूकता का ज्ञान अच्छा देते है‘‘ से नाराज अधिकारी ने चांपा रेलवे स्टेशन पहुंचे पत्रकार से कहा ‘‘नीच तो बहुत देखा मगर तुझसा नहीं देखा नीच‘‘ प्लेटफार्म के अंदर आने का अथाॅरिटी है तेरे पास‘‘ ऐसा कहते हुए अपने कार्यालय चले आए। स्टेशन में कार्यरत कुछ लोगों को लगा कि आखिर पत्रकार ने ऐसा क्या कर दिया जिससे अधिकारी उन्हें ऐसे शब्द बोलकर चले गए। पत्रकार ने बताया कि खबर प्रकाशन से शायद वो नाराज है। जिसके चलते उन्होंने ऐसा किया होगा? फिलहाल पत्रकार ने उन्हें अपने अधिकार का उपयोग करने की बात कही। लेकिन उनके ऐसा बोलने, सोचने या करने से पहले रेलवे के उच्च अधिकारियों को चांपा रेलवे स्टेशन का बारिकी से जायजा लेना चाहिए और देखना चाहिए कि आखिर चांपा रेलवे स्टेशन के अधिकारी डेली रिपोर्ट में अधिकारियों को क्या भेजते हैं और सच्चाई क्या बयां करती है। फिलहाल रेलवे स्टेशन में गंदगी का आलम साफ देखा जा सकता है। एक छोर से दूसरे छोर तक देखने पर सफाई की सच्चाई आसानी से दिख जाएगी लेकिन रेलवे के उच्च अधिकारियों को कुछ और ही दिखाया जाता है। ठेकेदार साफ नहीं करता तो उससे साफ करवाने के बजाए रूपए काटने का कार्य कर अधिकारियों से शाबाशी ले ली जाती है लेकिन स्टेशन आखिर साफ करेगा कौन ये सवाल उठता रहता है? सूत्रों ने बताया कि रूपए कटने के बाद आखिर ठेकेदार के कर्मचारी दूसरे शिफ्ट में ही साफ करते नजर आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here