पार्ट 4 – जांजगीर चांपा जिले के अधिकारी बैठे हाथ पर हाथ धरे, क्या सार्वजनिक कर पाएंगे हनुमान धारा में चल रहे प्लाटिंग का मामला? कितने की डील में उलझा मामला? गलत तरीके से डाला गया राखड़ कब हटेगा?

0
132


चांपा। नगर के एकमात्र पर्यटन स्थल पर निजी जमीन पर हो रहे प्लाटिंग को लेकर जनता कई शिकायत अधिकारियों के पास कर चुकी है। बावजूद हनुमान धारा में चल रहे निजी जमीन पर प्लाटिंग के मामले में पहले ही मड़वा पावर प्लांट और पर्यावरण विभाग की मनमानी देखी गई है बावजूद इस मामले में संज्ञान लेने के बजाए नगर सहित जिले के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। बिना एनओसी के राखड़ डलवाकर गलत तरीके से चल रहे प्लाटिंग में कितनों की जान लेने की कोशिश बदस्तूर जारी है। मामले की जानकारी नगर सहित जिला प्रशासन को होने के बाद भी इस मामले में लीपापोती लगातार जारी है। क्या प्रशासन नगर की जनता के इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं को सार्वजनिक कर पाएगी? नगर के कई मामले ऐसे हैं जिनको प्रशासन द्वारा ठंडे बस्तें में डाल दिया गया है संभवतः इस मामले को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here