
वासु सोनी चांपा। नगर का एकमात्र कमाउ पुत कहलाने वाला चांपा स्टेशन इन दिनों कई समस्याओं से जुझ रहा है तो वहीं गति के तहत स्टेशन को नया रूप देने का कार्य लगातार जारी है लेकिन वह भी कब तक पूरा होगा यह नहीं कहा जा सकता? वहीं दूसरी ओर स्टेशन से संबंधित किसी सवाल के जवाब के लिए अधिकारियों की राह देखनी पड़ती है लेकिन जवाब मिलेगा या नहीं यह एक बड़ा सवाल रहता है।
आपको बता दें चांपा रेलवे स्टेशन में रोजाना कई समस्याएं नजर आती है। वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों की कमी के चलते भी कई समस्याएं खड़ी हो जाती है। इसी कड़ी में बीते दिन एक बाइक सवार अपने किसी परिचित को स्टेशन छोड़ने आया लेकिन वह स्टंट दिखाते हुए स्टेशन के बाहर बने रैंप से बाइक स्टेशन के टिकट काउंटर तक ले गया लेकिन स्टेशन के किसी भी कर्मचारी द्वारा उसे मना नहीं किया गया। जिम्मेदार कर्मचारी थे नहीं और जो थे उन्हें उससे कोई मतलब नहीं था। जिससे यह साफ जाहिर होता है कि स्टेशन में जिस कर्मचारी को जो कार्य दिया गया है वह सिर्फ उससे ही मतलब रखेगा बाकी कार्यों से नहीं। जिसके चलते यह समस्या बरकरार है। बहरहाल स्टंट करने वाले स्टंट कर गए, अब देखना यह है कि स्टंटमैन के उपर कोई कार्रवाई बन पाती है या यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा?


