युक्तियुक्तकरण में अनियमितता, अपनों को पहुंचाया जा रहा लाभ…

0
83

जैजैपुर। ब्लाक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा अपनों को लाभ पहुंचाया गया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपने करीबी उत्तम सिदार को बिना काउंसलिंग के कांशीगढ़ स्कूल में पदस्थ किया गया है। जबकि उत्तम सिदार का मूल शाला भेलवाभांठा आमगांव था जो समायोजित प्राथमिक शाला आम गांव किया गया था उसके बाद उसे कचंदा स्कूल में व्यवस्था के लिए भेजा गया था। उसके बाद कांशीगढ़ में उसकी पोस्टिंग कर दी गई है इसी प्रकार तुषार आश्रम में प्रभारी अधीक्षक के पद पर पदस्थ लोकेश्वर कुमार बघेल जिसका मूल शाला शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खजुरानी है। उसे व्यवस्था में तुषार आश्रम के अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया था जिसे नियमतह उसका मूल शाला खजुरानी जाना है परंतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा उसे वापस नहीं किया जा रहा है। लोकेश्वर बघेल को मूल शाला वापस करने के लिए 14 अक्टूबर 2022 को सहायक आयुक्त में शिकायत भी किया जा चुका है। परंतु आज दिनांक तक कार्रवाई नहीं किया गया अब शासन का निर्देश है कि सभी शिक्षकों का अटैचमेंट समाप्त किया ।

देखते हैं उच्च अधिकारी इसको संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करते हैं कि नहीं लोकेश्वर बघेल को सहायक आयुक्त रिलीव करेंगे

विजय कुमार सिदार
विकासखंड शिक्षा अधिकारी जैजैपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here