शराबखोरी और नशा को लेकर दुकानदारों पर चला पुलिस का डंडा, पुलिस पर लगे मारपीट के आरोप, व्यापारियों के पक्ष में नगर के बीजेपी नेता पहुंचे चांपा थाने

0
458

वासु सोनी चांपा। बीती रात अधिक समय तक दुकान खोलने के कारण और दुकान के आसपास शराबखोरी और नशा करने वालों को लेकर चांपा थाने के द्वारा छोटे व्यापारियों को थाने लाया गया। वही छोटे व्यापारियों ने बताया कि थाना प्रभारी द्वारा उन्हें मारा भी गया। जिससे असंतुष्ट बीजेपी के नेता छोटे व्यापारियों की ओर से थाने आ पहुंचे और फिर शुरू हुआ आरोप प्रत्यारोप का दौर? बहुत देर तक थाने में गहमा गहमी का माहौल रहा। धीरे धीरे नेता और थानेदार के बीच चली वार्ता के बाद यह हल निकाला गया कि देर रात तक भी दुकान खुली रहे लेकिन दुकान के अंदर और आसपास शराबखोरी और नशा करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले का पटाक्षेप तो हो गया लेकिन क्या शराबखोरी और नशा करने वालों को छोटे व्यापारी संरक्षण देंगे या फिर नशा उन पर होगी कार्रवाई ये देखने वाली बात होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here