
चांपा। दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने के बाद भी जांजगीर चांपा पुलिस मीडिया ग्रुप में 17 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं किया गया।
आपको बता दें कि चांपा थाने के अंतर्गत विक्की गुप्ता नामक युवक को चांपा पुलिस के द्वारा दुष्कर्म के मामले गिरफ्तार किया गया था। चांपा थाने के द्वारा सारी प्रक्रिया विधिवत तरीके से पूरी कर गिरफ्तार आरोपी विक्की गुप्ता को 12 तारीख की शाम जेल दाखिल करवा दिया गया। वहीं जब इस बारे में चांपा थाने में जानकारी ली गई तो उन्होंने रात लगभग 9 बजे तक प्रेस विज्ञप्ति एसपी कार्यालय भेज दिया। लेकिन दूसरे दिन 13 तारीख की शाम तक प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं किया गया। जब इस बारे में एसपी कार्यालय के रीडर दिनेश साहू से पूछा गया तो उन्होंने फोन में बताया कि उन्हें अभी तक जानकारी भेजी नहीं गई है। आखिर आरोपी के जेल दाखिल हो जाने के बाद भी प्रेस विज्ञप्ति क्यों जारी नहीं किया जा रहा। प्रेस विज्ञप्ति की सुधार की बात कहकर जानकारी नहीं डालना समझ से परे है। कुछ दिन पहले भी प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड घटना के मामले में भी 17 दिन बाद गिरफ्तारी की प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई था। जब गिरफ्तारी हो जाती है तो प्रेस विज्ञप्ति तत्काल जारी करने किसे परेशानी होती है। गिरफ्तारी और जेल दाखिल के बाद और प्रेस विज्ञप्ति में कितनी सुधार की गुंजाइश रहती है, ये समझ के परे है?

