अमानक मिठाई, आज खायेंगे भाई…जांजगीर जिले का खाद्य एवं औषधि प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति में लगा…

0
93

चांपा। भाई बहन के पवित्र रिश्तों का त्यौहार राखी 09 अगस्त को मनाया जाएगा। जिसके लिए नगर की दुकानों में राखी और मिठाइयां खरीदने लाइने लगी हुई है। वहीं त्यौहारी सीजन को देखते हुए अमानक खाद्य सामग्री भी बेची जा रही है। लेकिन अफसरशाही की खतरनाक स्थिति के कारण त्यौहार के बाद हाॅस्पिटल में भी पीड़ितों की लाइनें आसानी से देखी जा सकती है। जिले में अफसरशाही का राज इस कदर हावी हो रखा है कि कागजों में ही जिले का कामकाज जारी है। खाद्य और औषधि प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी भी शायद त्यौहार मनाने की तैयारी में लगे होंगे या फिर किसी खास दुकान में पहुंच खानापूर्ति की प्रक्रिया जारी होगी। जिले सहित नगर के मिठाई दुकानों में ग्रामीणों तबकों से पहुंचे लोग खरीदारी कर रहे हैं। वहीं मिठाइयों की गुणवत्ता पर सवाल भी उठ रहा है, क्योंकि किसी भी दुकान में मिठाई की मानक गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है। चांपा नगर की बात करें तो बड़े छोटे सभी दुकानों में मिठाईयां बेची जा रही है लेकिन किसी भी मिठाई में वैद्यता नहीं दर्शाई गई है। साफतौर पर यह देखा जा सकता है कि बगैर वैद्यता लिखे मिठाईयों का विक्रय किया जा रहा है। आखिर जिले के खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी कहां है, इसकी जानकारी भी शायद ही मिल पाए? सिर्फ खानापूर्ति के लिए ही अधिकारी कभी कभार किसी दुकान मेें पहुंच जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। वैसे भी त्यौहारी सीजन ऐसी भ्रष्ट अधिकारियों के लिए कमाई का आसान जरिया बना हुआ होता है। जिसके चलते वे कार्यालयों में अपना समय व्यतीत कर सिर्फ खानापूर्ति कर बड़ी ही आसानी से पल्ला झाड़ लेते है। लेकिन जिले सहित नगर की जनता अमानकहीन मिठाई रूपी खाद्य सामग्री लेकर अपनी जान जोखिम में डाल लेते है। जिले के उच्च अधिकारियों की आंख अगर खुल जाए तो भोले भाले जनता की जिंदगी आसानी से बचाई जा सकती है। फिलहाल मिष्ठान दुकान की जांच के लिए कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अपनी सक्रियता नहीं दिखा रहे है। शायद उन्हें भी जनता की जान जोखिम में आने की शिकायत के बाद कार्रवाई करने की आदत होगी। अब देखना यह होगी कि जांजगीर चांपा जिले के खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नुमाइंदे कोई कार्रवाई कर पाते हैं या नहीं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here