वासु सोनी चांपा। नगर में हमेशा जन सेवा के लिए अग्रणी राधा कृष्ण मंदिर चौक निवासी धीरेंद्र बाजपेयी ने दीपावली पर्व के खास अवसर पर अपने निवास स्थान पर छोटे छोटे बच्चे बच्चियों को तोहफों के साथ मिष्ठान वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी।
आपको बता दें कि दीपावली पर्व की शाम राधा कृष्ण मंदिर के समीप अपने निवास पर डीबी वेंचर्स के संचालक धीरेंद्र बाजपेई ने भोजपुर स्थित गरीब, असहाय बच्चों को बुलाकर उनको तोहफे और मिष्ठान वितरित किए। जिसके लिए डीबी वेंचर्स के द्वारा उनके आने जाने के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था भी की गई थीं। डीबी वेंचर्स के संचालक धीरेंद्र बाजपेई ने बताया कि उन्हें समाज सेवा करने से अत्यंत प्रसन्नता होती है। जिस कारण वे सदैव ऐसे अनेक नेक कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते रहते है। कहा जाता है कि दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले के लिए भगवान भी प्रसन्न रहते है। इसी भाव से प्रेरित धीरेंद्र बाजपेई हमेशा दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने हर सम्भव प्रयास करते नजर आते है।
बहरहाल धीरेंद्र बाजपेई अपने पूरे परिवार और डीबी वेंचर्स परिवार के साथ मिलकर छोटे छोटे बच्चों को खुशी की सौगात देकर दीपावली पर्व की खुशियां मनाई।



