चांपा। रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेवा के विस्तार करते हुए चांपा रेलवे स्टेशन के 1 नंबर प्लेटफॉर्म में वातानुकूलित यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण किया गया है। हालांकि वातानुकूलित प्रतीक्षालय को तत्काल प्रभाव से ईंटेरना राइस प्राइवेट लिमिटेड निविदा पर चलाया जा रहा है।
आपको बता दें कि चांपा स्टेशन में गति योजना के तहत स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। जिसमें स्टेशन के 1 नंबर प्लेटफॉर्म में पुराने प्रतीक्षालय को नया बनाकर वातानुकूलित यात्री प्रतीक्षालय बनाया गया है। जिसके लिए रेलवे ने ईंटेरना राइस प्राइवेट लिमिटेड को वातानुकूलित यात्री प्रतीक्षालय ठेके पर दिया है। वहीं ठेकेदार एसी प्रीपेड वेटिंग हाल का पूरा उपयोग कर रहा है। रेलवे ने वातानुकूलित प्रतीक्षालय निर्माण तो कर दिया है लेकिन ठेकेदार द्वारा प्रतीक्षालय का बाथरूम बिना दरवाजा के संचालित किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा सिर्फ मोटे पॉलीथिन का दरवाजा बनाया गया है जो पारदर्शी है। जहां प्रतीक्षालय के कमरे से बाथरूम खुला दिख रहा है। अगर महिला और पुरुष बाथरूम का उपयोग करने जाते हैं तो आसानी से देखे जा सकते है। ठेकेदार द्वारा निविदा लेने से पहले बिना जांच किए ठेका ले लिया गया है और बाथरूम बिना दरवाजा के संचालित किया जा रहा है जिससे ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है।
एसीएम पहुंचे जांच करने…क्या होगी कार्रवाई…
बुधवार को सुबह बिलासपुर रेलवे जोन के एसीएम आवश्यक निरीक्षण पर चांपा पहुंचे। जहां उन्होंने नए बने वातानुकूलित यात्री प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। साथ ही बिना दरवाजा के बाथरूम की स्थिति देखकर ठेकेदार के कर्मचारियों को हिदायत देकर स्टेशन के निरीक्षण कर वापस चले गए।
बहरहाल ठेकेदार चांपा स्टेशन में एसी प्रीपेड वेटिंग हाल में रुकने वयस्क के लिए एक घंटे के 20 रुपए, 5 से 12 साल के बच्चों के लिए 10 रुपए चार्ज ले रही है। रेलवे के कर्मचारियों को भी रुकने के लिए शुल्क देना पड़ेगा। वहीं प्रीपेड एसी वेटिंग हाल के अंदर जाने पर रुखा व्यवहार करते नजर आ रहे है।


