लाखों रूपये का गांजा तस्करी करने के मामले में मध्य प्रदेश के 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

0
400

अकलतरा। जिले में गांजा बिक्री करने व पीने वालो पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में थाना अकलतरा क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड के पास थाना अकलतरा की टीम और रेलवे पुलिस की टीम के साथ मिलकर रेड कार्यवाही की गई। मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन अकलतरा के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा 2 आरोपी रखे हुए है सूचना पर रेलवे पुलिस के सहयोग से रेड कार्यवाही की गईं, जो रेलवे स्टेशन के पास 2 व्यक्ति सूटकेश और बैग रखे मिले थे। नाम पूछने नेपाल सिंह पिता साहब सिंह लोधी उम्र 28 वर्ष निवासी बहिरिया थाना नोहटा जिला दमोह मध्यप्रदेश एवं प्रदीप सिंह पिता दुरख सिंह लोधी उम्र 21 वर्ष निवासी माडनखेडा थाना तेजगढ जिला दमोह मध्य प्रदेश बताए। आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपीगणों के कब्जे से 20 किलो 820 ग्राम जिसका मूल्य लगभग 4,20,000 रूपये का मादक पदार्थ गांजा सयुक्त रूप से जप्त किया गया। आरोपीयों को हिरासत मे लेकर एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया।आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here