हटवारा चौक के बाल गणेश का दर्शन करने पहुंचे स्कूली बच्चे

0
101

चांपा। नगर में गणेश उत्सव के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी को लेकर आसपास के गांव से ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे थे। वहीं हटवारा चौक के श्री गणेश के बाल रूप को देखकर सभी भाव विभोर हो गए। 27 अगस्त से शुरू हुए गणेश उत्सव की धूम नगर में देखी जा रही थी। हटवारा चौक के बाल गणेश की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए नगर के सभी स्कूलों से छोेटे छोटे बच्चे भी पहुंचे थे। समिति के सदस्यों बताया कि गणेश उत्सव पर्व के शुरूआत से ही नगर के कई स्कूलों के बच्चे स्कूल के समय में ही दर्शन करने पहुंचे हुए थे। जिससे यह प्रतीत होता था कि स्कूल में शिक्षा के साथ साथ संस्कार का वातावरण भी बनाया जा रहा है। पहले स्कूली बच्चे गणेश उत्सव में स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूल ड्रेस में आते थे लेकिन इस बार स्कूल के समय में छोटे छोटे बच्चों का समूह बाल गणेश के दर्शन करने पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here