ऑटो चालक की लाश पेड़ पर लटकी मिली…पुलिस जुटी जांच में…

0
223

चांपा। बेरियर चौक मुक्तिधाम के पास पेड़ अज्ञात व्यक्ति की लाश लटकी हुई है। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पेड़ पर लटके लाश को देखकर यह प्रतीत होता है कि हत्या कर लाश को पेड़ पर लटका दिया गया होगा। फिलहाल चांपा पुलिस को सूचना दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बेरियर चौक स्थित मुक्तिधाम के पास पेड़ पर एक लाश लटकी हुई है। आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि मृतक के नाम दर्शन है जो सिवनी गांव का रहने वाला है। मृतक ऑटो चलाकर अपना जीवन यापन करता था। फिलहाल मृतक ऑटो चालक दर्शन की लाश पेड़ पर लटकी देखी गई है। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी है। फिलहाल मृतक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है यह जांच का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here