चांपा नगर पालिक अधिकारी कर्मचारियों की मनमानी ऐसी कि कलेक्टर भी कुछ नहीं कर पा रहे… करोड़ो के पटाखा व्यापार में नगर पालिका ने नहीं किया एनओसी, बिना एनओसी भालेराव मैदान में पटाखा व्यापारियों ने लगा दिया अवैध पटाखा दुकान…

0
11

वासु सोनी चांपा। दीपावली पर्व के पहले पटाखा व्यापार को लेकर समाचार पत्र और सोशल मीडिया में लगातार खबरों का प्रकाशन हुआ। जिसे लेकर चांपा एसडीएम शशि चौधरी के द्वारा पटाखों को बेचने के लिए व्यापारियों को अनुमति तो दे दी लेकिन नगर पालिका चांपा के अधिकारी कर्मचारी दीपावली बीत जाने के बाद भी एक दूसरे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ऊपर अपनी बात थोपते नजर आ रहे है।

बिना नगर पालिका एनओसी के पटाखा संघ व्यापारियों ने खोल दिया भालेराव में अवैध पटाखा दुकान

नगर पालिका परिषद चांपा के राजस्व कर्मचारी चैतराम डिंडोर एवं जब इस बारे में फोन के माध्यम के जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका में पटाखा संघ व्यापारियों द्वारा पटाखा बेचने की अनुमति जो एसडीएम चांपा से मिली थी उसके अनुसार दुकान खोलने दो हजार रुपए जमा किया गया था। साथ ही अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग और जीएसटी विभाग के किसी भी दस्तावेज जमा नहीं किए गए है, उन्होंने यह भी कहा कि जैसा अधिकारी मतलब सीएमओ आदेश करेंगे वैसे ही कार्य होता है। आप उनसे ही पूछिए वही बता पाएंगे लेकिन जब प्रभारी सीएमओ संजय सिंह के नंबर पर जानकारी लेने फोन लगाया गया तब उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

कार्रवाई पर क्या कहा नपा चांपा के कर्मचारी ने?

भालेराव मैदान में पटाखा संघ द्वारा लगाए गए अवैध पटाखा दुकान पर कार्रवाई को लेकर भी संशय है? नपा के अधिकारी और कर्मचारियों को जानकारी नहीं कि कार्रवाई कौन करेगा और कैसे करेगा? वही जिले पहले अवैध पटाखों की खबरें जारी थे लेकिन अब अवैध पटाख़ा बाजारों पर कार्रवाई करने जिले के संबंधित अधिकारी कर्मचारियों के हाथ काँप रहे है।

लाखों का पटाखा बिका करोड़ो में? 

एक ओर नगर में अवैध पटाखों की जांच किसी भी अधिकारी कर्मचारी ने नहीं की। वही अधिकारी कर्मचारी का मानना था कि हमें कौन बताएगा कि अवैध पटाखे नगर में घूम रहें है जबकि भालेराव मैदान में लगे अवैध पटाखा दुकानों की जांच ही नहीं की गई। वही नगर के अधिकारी कर्मचारी मिलकर पटाखा व्यापारियों को बहुत अधिक लाभ पहुंचाते नजर आए थे, साथ ही दीपावली के बाद भी वे पटाखा व्यापारियों को लाभ पहुंचाते नजर आ रहे है?

बहरहाल दीपावली बीत जाने के बाद पता चल रहा है कि पटाखा व्यापारियों को करोड़ो की आय तक पहुंचाना ही अधिकारी और कर्मचारियों की मानसिकता प्रदर्शित करती नजर आ रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले में जांच होगी या अवैध पटाखों से कमाई रकम कहां तक पहुंचाई जाएगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here