पति ने पत्नी की हत्या कर खुद किया आत्महत्या का प्रयास… काटी हाथ की नस, पुलिस जुटी मामले की जांच में,

0
128

जांजगीर चांपा। जिले में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत शारदा मंगलम के पीछे रहने वाले जगदीश देवांगन ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1.40 बजे जगदीश का अपनी पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर चाकू से वार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर जब पुलिस ने प्रवेश किया तो देखा कि पति-पत्नी दोनों बेहोश हालत में पड़े हुए थे। तत्काल दोनों को जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई, वहीं आरोपी पति ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद पर भी चाकू से हमला कर नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था। फिलहाल आरोपी का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इस दुखद घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग घरेलू कलह के ऐसे खौफनाक रूप से स्तब्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here