नपा चांपा द्वारा मरम्मत और रिपेयरिंग वर्क में घोटाला, जांच क्यों नहीं? जैसा चाहो, वैसा बनाओ…

0
15

वासु सोनी चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा के द्वारा कराए जा रहे मरम्मत और रिपेयरिंग कार्यों का भुगतान बड़ी आसानी से किया जा रहा है। मरम्मत और रिपेयरिंग कार्यों के लिए ठेकेदार द्वारा यही कहा जाता है कि कमाई कुछ नहीं मिल पाता लेकिन भ्रष्टाचार की बात करें तो मरम्मत और रिपेयरिंग के नाम पर खुला भ्रष्टाचार होता है बावजूद कोई कार्रवाई के नगर विकास के नाम पर खेल लगातार जारी है। बिना उचित जांच के मरम्मत और रिपेयरिंग कार्यों का भुगतान कर दिया जा रहा है। जिले के कलेक्टर को समय सीमा बैठक के दौरान जो जानकारी उपलब्ध कराई जाती है वह भी फर्जी तरीके से बताई जाती है क्योंकि जिले के कलेक्टर सिर्फ पूछते है देखने नहीं आते। जिस दिन कलेक्टर देखने आ जाते है उस दिन सभी चीजें सही कर दी जाती है?
बहरहाल अधिकारियों द्वारा मरम्मत और रिपेयरिंग के नाम पर ठेकेदारों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। जिसके चलते विकास कार्य को ग्रहण लग रहा है। वहीं नगरपालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा धड़ल्ले से भुगतान भी कर दिया जा रहा है। अब देखना यह है कि कलेक्टर खुद आकर जांच करेंगे या यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here