
वासु सोनी चांपा। नगर के मेहंदी पारा के व्यक्ति की मौत को लेकर मेहंदी पारा वाले थाने के सामने पुलिस वालों पर मौत के आरोप लगा रहे है।
आपको बता दें कि बीती रात मेहंदी पारा के शिव सारथी उर्फ गुल्लू को किसी अपराध के लिए बीती रात चांपा थाने लाया गया था। वहीं दूसरे दिन 10 सितंबर की सुबह गुल्लू के घर वालों को उसकी मौत की जानकारी दी गई। जिसे लेकर मेहंदी पारा के लोगो में आक्रोश व्याप्त है। सभी मोहल्लेवाले थाने के सामने प्रदर्शन कर पुलिस पर मौत का आरोप लगा उचित कार्रवाई की मांग कर रहे है। खबर लिखे जाने तक चंपा थाने के सामने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।


