
वासु सोनी चांपा। जिला सहित चांपा नगर की बात करे तो लगातार समाचार प्रकाशन के बाद भी रोड के दोनों किनारों पर कब्जा कर व्यापार किए जाने पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग बेबस और लाचार नजर आ रहा है। वही रिश्वत और भ्रष्टाचार की भेट चढ़ जाने की बाते भी सामने आ रही है। जिस कारण जिला प्रशासन और पुलिस विभाग आज तक कार्रवाइयां नहीं कर पा रहा है। वही कार्रवाई नहीं करने पर आम जनता द्वारा जेब में हो रही भरपाई की बात भी कहते सुना जा सकता है।
आपको बता दे कि चांपा नगर में स्टेशन से लेकर बेरियर चौक तक दोनों किनारे पर व्यापारी अपनी दुकान संचालित कर रहे है। वही जिन व्यापारियों के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है वे रोड पर ही पार्किंग करवा रहे है। जिसे जिला प्रशासन और पुलिस विभाग रोजाना अपनी आंखों से देख रहे है बावजूद वे किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर पा रहे है शायद तक जिला प्रशासन और पुलिस व्यापारियों से डर के कारण कार्रवाई नहीं कर पा रहे है?
वहीं जिनकी दुकान छोटी है वे रोड पर आधे से अधिक रोड को कब्जा कर कई वर्षों से दुकान का संचालन कर रहे है। जिन पर भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। वर्षों से उन्हें नजर अंदाज कर छोड़ दिया जा रहा है या फिर जिला और पुलिस प्रशासन को पूरी भरपाई मिल रही होगी जिसके कारण वे कार्रवाई करने लाचार नजर आ रहे है।
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के आंखों के सामने चल रहा रोड पर दुकान….
चांपा नगर की बात करें तो प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को आम जनता से किसी भी प्रकार से कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। वही व्यापारी रोड पर कब्जा कर अपना व्यापार आसानी से चला रहे है। जांजगीर चांपा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को संभवतः महीने की सहायता राशि व्यापारियों द्वारा प्रदाय की जाती होगी, जिसकी वजह से उचित कार्रवाई करने के बजाय संरक्षण प्रदान किया जा रहा है।
बहरहाल जब व्यापारियों को ऐसा संरक्षण जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मिलना ही है तो फिर व्यापारियों में छोटे बड़े सभी को बराबर की सुविधा प्राप्त होनी चाहिए। जिससे सभी व्यापारी चांपा नगर के रोड पर बराबरी से कब्जा कर अपने व्यापार का संचालन कर सके। कई बार देखा जाता है कि कोई छोटा व्यापारी रोड पर दुकान खोल ले तो उस पर तत्काल कार्रवाई कर दी जाती है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को ऐसा भेदभाव पूर्ण कार्य नहीं करना चाहिए। बहरहाल जिला प्रशासन और पुलिस विभाग कार्रवाई कर पाता है या नहीं ये देखने वाली बात होगी?


