वासु सोनी चांपा। नवरात्रि के बाद अब दिवाली को कुछ ही दिन शेष बचे है। दिवाली पटाखों का त्योहार है जहां वैध के साथ अवैध पटाखे भी बेचे जा रहे है। जिले में पुलिस विभाग द्वारा 3 स्थानों से लगभग 15 लाख के अवैध पटाखे जप्त किए गए हैं।
कब कब की गई अवैध पटाखों पर कार्रवाई…
12 अक्टूबर 2026 को बलौदा पुलिस ने ग्राम बैजलपुर स्थित महामाया क्रेशर के खाली मकान में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से लगभग 176 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के पटाखे, जिनकी अनुमानित कीमत 8 लाख 56 हजार रुपये है बरामद कर जब्त किए हैं। मामले में आरोपी दीपक कुमार अग्रवाल, उम्र 52 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, नैला को गिरफ्तार किया गया।
16 अक्टूबर 2026 को थाना बिर्रा में आरोपी रुपेश अग्रवाल ग्राम बिर्रा थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा द्वारा अवैध रूप से रखे गए 68 किलोग्राम पटाखा जिसकी अनुमानित कीमत 75000 ररुपए को जप्त किया गया।
22 अक्टूबर 2026 को सिटी कोतवाली पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल महंत निवासी वार्ड क्रमांक 20, जांजगीर, थाना सिटी कोतवाली, जिला जांजगीर -चाम्पा के कब्जे से भारी मात्रा में पटाखे एक क्विंटल 60 किलो ग्राम जब्त किए गए। जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत 4,50,000 रुपये बताई गई है।
संबंधित अधिकारी कर्मचारी को नहीं जानकारी…
दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में पटाखा व्यवसायियों द्वारा जिले और नगर में पटाखों का वैध और अवैध कारोबार शुरू कर दिया गया है। जिसकी सूचना जिले के किसी भी अधिकारी कर्मचारियों को नहीं है। जिले और नगर के अधिकारी और कर्मचारियों का मानना है कि किसी भी व्यवसायियों द्वारा कोई भी सूचना नहीं दी गई है। लेकिन जिले के अलग अलग क्षेत्रों में 3 स्थानों से पुलिस ने लगभग 15 लाख से अधिक पटाखा जप्त किया है। जिससे यह प्रतीत होता है कि जिले में करोड़ो रुपए से अधिक का पटाखा अवैध भंडारण कर रखा गया है।
बहरहाल जिले और नगर में दीपावली से पहले किए जाने वाले पटाखों के भंडारण को जांच नहीं कर पाना अधिकारी कर्मचारी द्वारा संरक्षण को ओर इशारा कर रहे है। आखिर अधिकारी कर्मचारी द्वारा अवैध पटाखों की जानकारी और जांच क्यों नहीं की जा रही है? अब देखना यह है कि 3 स्थानों से 15 लाख का पटाख़ा जप्त हुआ है जिले से कितने का अवैध पटाख जप्त होगा? क्या अधिकारी कर्मचारी जांच कर कार्रवाई कर पाएंगे या यह मामला भी दबा दिया जाएगा?

