
वासु सोनी चांपा। बीती रात नगर के हनुमान धारा जाने वाले रोड पर सड्डू चौक में 4 युवकों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे घायल युवक अपनी जान बचाकर चांपा थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया। घटना को लेकर चांपा पुलिस जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार रमन कंसारी 22 अक्टूबर की शाम लगभग 6 बजे कॉलेज रोड रोड स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर वापस अपने घर जा रहा था। जहां बीच रास्ते में मान्या भवन के समीप सड्डू चौक में चार युवक संगम यादव, सोमेश यादव, मिन्नी यादव एवं परमेश्वर रजक ने मिलकर अपने भाई को पैसे नहीं देने की बात पर बेल्ट से मारा। वहीं परमेश्वर रजक ने रोड के पास रखे पत्थर से जान से मारने की नीयत से पत्थर से रमन कंसारी के ऊपर हमला कर दिया। घायल रमन कंसारी अपने आप को बचाते हुए अपने दोस्त के पास पहुंच परिवार वालों को जानकारी दी। वही तत्काल थाने पहुंच घटना की जानकारी देते हुए अपराध पंजीबद्ध कराया। आरोपियों द्वारा बेल्ट और पत्थर से मारने से पीड़ित के हाथ, पैर, पीठ सहित अन्य जगहों पर चोट आई है, जिसका उपचार जारी है। बहरहाल घटना को लेकर चांपा पुलिस जांच में जुट गई है।


