
वासु सोनी चांपा। भोजपुरी समाज चांपा के द्वारा कराए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण पर्व छठ महापर्व की तैयारी का जायजा लिया गया। 25 अक्टूबर की सुबह छठ महापर्व को लेकर भोजपुरी समाज के संस्थापक अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, कलेक्टर जांजगीर चांपा, एसडीएम जांजगीर, लच्छनपुर सरपंच समेत समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।
चांपा केराझरिया स्थित छठ घाट में कई वर्षों से छठ महापर्व लगातार मनाया जाता है। जिसकी पूरी तैयारियां भोजपुरी समाज के द्वारा की जाती है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी छठ महापर्व और भी वृहत स्तर पर मनाने की योजना बनाई जा रही है। जिसके लिए जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर समेत अधिकारी और कर्मचारियों ने छठ घाट का जायजा लिया। साथ ही भोजपुरी समाज के पदाधिकारियों से चर्चा कर शासन स्तर पर व्यवस्थाएं प्रदान करने आश्वस्त भी किया।
कलेक्टर द्वारा छठ घाट का निरीक्षण कर भोजपुरी समाज को उचित सहयोग प्रदान करने आश्वासन पर भोजपुरी समाज के सभी पदाधिकारियों ने कलेक्टर का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भोजपुरी समाज के अध्यक्ष सुशील सिंह, बीके दास, रंजय सिंह, शिवशंकर झा, निशांत सिंह, सिद्धान्त सिंह, दिव्या प्रकाश सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।


