एक बार फिर कट्टे की नोक पर पेट्रोल पंप में लूट की कोशिश, कोटा थाना का मामला

0
331

बिलासपुर। बीती रात भौंराकछार के श्री गोपाल फ्यूल्स पेट्रोलपंप में कट्टे की नोंक पर लूट की कोशिश की गई। कार से आए बदमाशों ने पेट्रोल पम्प कर्मी को कट्टे से न केवल डराने धमकाने की कोशिश बल्कि पिस्तौल से हवाई फायर भी किया। सीसीटीवी कैमरा पर पथराव कर उसे तोड़ने का प्रयास किया गया। वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि ड्राइविंग सीट पर बैठा बदमाश या तो विकलांग है या चोटिल है। वह एक पैर से कूद कूद कर चल रहा है।

पुलिस ने बताया, पेट्रोल पम्प पर कार सवार बदमाश युवकों ने देर रात जमकर पथराव किया। सीसीटीवी कैमरे में बदमाशो की करतूत हुई कैद हो गई। जूनापारा चौकी क्षेत्र के भौंराकछार का मामला बताया जा रहा है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। पीड़ित पेट्रोल पम्प संचालक गोपाल साहू ने थाने में दर्ज शिकायत दर्ज कराई। बता दें, हाल ही में कोटा पेट्रोल पम्प में बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे से फायरिंग कर लुट का प्रयास किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here