वासु सोनी चांपा। नगर के बेरियर चौक के पास किसी वाहन से लगभग 50 से अधिक नशीली दवा की शीशी सहित तकरीबन 2 से 3 लाख की शराब चांपा पुलिस द्वारा पकड़ने की जानकारी प्राप्त हो रही है।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार बेरियर चौक के पास स्थित मोहल्ले में किसी वाहन से लगभग 50 से अधिक नशीली दवा की शीशी सहित 2 से 3 लाख की शराब पकड़ी गई है। मिली जानकारी के अनुसार चांपा थाने के निरीक्षक केके शेन्डे एवं स्टाफ के द्वारा यह कार्रवाई करने की जा रही है। बहरहाल चांपा थाने से किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वही यह कार्रवाई चांपा नगर में अवैध नशे का कारोबार होने वाले समाचार छपने के कारण किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है?

