नाली के नीचे फटी पाइपलाइन पर अस्थायी ‘ट्यूब’ जुगाड़, गंदे पानी व बदबू से लोग परेशान  

0
3

चांपा/बिरगहनी। वार्ड नं. 12, बिरगहनी क्षेत्र की गली में नाली के नीचे से गुजर रही पाइपलाइन के फटने और उस पर ऑपरेटर द्वारा अस्थायी रूप से ट्यूब बांध दिए जाने के कारण गली में गंदा व बदबूदार पानी बह रहा है। अस्थायी जुगाड़ और जल निकासी की अव्यवस्था से स्थानीय रहवासियों, राहगीरों व स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नाली व चैंबर के पास कचरा, बोरियां और गंदा पानी जमा है, जिससे आसपास के घरों में असहनीय दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फटी पाइपलाइन और बदबूदार जलभराव के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ने तथा संक्रामक बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है, जिसका सीधा असर बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके के फोटोग्राफ्स और विवरण संकलित कर जिला कलेक्टर को व्हाट्सएप के माध्यम से पीडीएफ भेजा गया है तथा दूरभाष पर भी समस्या से अवगत कराया गया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्थायी ट्यूब के सहारे छोड़ने के बजाय फटी पाइपलाइन व नाली चैंबर की स्थायी और समुचित मरम्मत कराई जाए तथा नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here