वासु सोनी चांपा। नपा चांपा में भ्रष्ट विकास करने के लिए लगभग 5 करोड़ का टेंडर किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर भैसा बाजार स्थित मुक्तिधाम में लाइट नहीं होने से मुर्दे अब जिला कलेक्टर से पूछने जायेंगे कि साहब भैसा बाजार स्थित मुक्तिधाम में लाइट कब लगेगी?
आपको बता दें कि भैंसा बाजार स्थित मुक्तिधाम में शाम ढल जाने के बाद अंधेरे का साया रहता है। कई दिनों से भैसा बाजार स्थित मुक्तिधाम में किसी भी प्रकार की लाइट व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। जिससे नपा चांपा के अधिकारी कर्मचारियों को कोई सरोकार नहीं है। नपा अधिकारी कर्मचारियों को सिर्फ टेंडर के बारे में ही जानकारी है। वही वर्तमान सीएमओ अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से सिर्फ जानकारी ही जुटा रहे है? रिश्वत रूपी टेंडर जो लगभग 5 करोड़ से भी अधिक राशि की है जिसे विकास कार्य में लगाने की बात की जा रही है लेकिन मुक्तिधाम में किसी भी प्रकार की लाइट लगाने राशि उपलब्ध नहीं है।
वही सोशल मीडिया समाचार के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद भी जिले और नगर के भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी मुक्तिधाम में लाइट नहीं लगा पा रहे है, जिसे देखते हुए अब मुर्दे ही जिला कलेक्टर से मुक्तिधाम में लाइट मांगने जाएंगे?
अब देखना यह है जिंदा अधिकारी कर्मचारी क्या मुर्दे की मांग पूरी कर पाएंगे या उस पर भी बट्टा लगाएंगे?



