कपिल नगर में हुई लूट, बैंक से नगदी निकाल कर लौट रहे बुजुर्ग से हुई लूट

0
327

बिलासपुर। कपिल नगर के रहने वाले बुजुर्ग का बैग लूटकर बाइक सवार फरार हो गया। बाइक सवार रेकी करते हुए बुजुर्ग का पीछा कर रहा था। जैसे ही बुजुर्ग व्यक्ति कपिल नगर स्थित अपने घर के समीप पहुंचा वैसे ही पीछे से आकर बाइक सवार  बैग लूट कर फरार हो गया। वारदात की जानकारी सरकंडा पुलिस को मिलते ही सरकंडा टीआई सहित टीम मौके पर पहुंच गई। लूट की वारदात मोहल्ले के एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल सरकंडा पुलिस जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here