मोर आवास मोर अधिकार के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नवागढ़ तहसील का घेराव

0
412

संजय सराफ (संजू) जांजगीर चांपा। भारतीय जनता पार्टी कि नेतृत्व मे नवागढ़ तहसील का घेराव मोर आवास मोर अधिकार के तहत किया गया। जिसमे भाजपा के सदस्य तहसील कार्यालय पहुंच कर घेराव किये और अपने अधिकार की बात रखी। घेराव जांजगीर चाम्पा विधायक नारायण चंदेल की अगुवाई मे हुआ और उनके साथ भारतीय जनता पार्टी जांजगीर मंडल के पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, शक्ति केन्द्रों के प्रभारी, संयोजक, पालक, बूथ अध्यक्ष, मंडल में निवासरत प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी, भाजपा महिला मोर्चा एवं भाजयुमो, अन्य सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here