अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खेलो इंडिया सेंटर शिवतराई में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

0
274

बिलासपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण भोपाल सेंटर द्वारा राज्य के समस्त खेलो इंडिया केन्द्रों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम शिवतराई में संचालित खेलो इंडिया लघु केन्द्र में महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। जिसमें क्रॉस कन्ट्री रेस एवं 50मी. तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। ग्राम में बारिश के बीच 35 बालिकाओं द्वारा क्रॉस कन्ट्री रेस में एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लिया गया है। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु ग्राम की सरपंच श्रीमती गंगा मरावी एवं जनपद सदस्य श्रीमती शांति मरकाम उपस्थित थी। उनके द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रेस प्रारंभ कराई गई रेस में प्रथम स्थान पर कु भावना मरावी, द्वितीय स्थान कु. भूपेन्द्री पोर्ते एवं तृतीय स्थान पर कु. संजीता जगत रहीं ।

उक्त रेस के पश्चात खेलो इंडिया लघु केन्द्र के बालिका खिलाड़ियों के मध्य तीरंदाजी की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 14 बालिकाओं ने शिरकत किया। तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कु. भावना, द्वितीय स्थान पर कु. प्रियतमा ध्रुव एवं तृतीय स्थान पर कु राधिका ध्रुव रहीं। प्रतियोगिता में प्रावीण्य स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच श्रीमती गंगा मरावी एवं जनपद सदस्य श्रीमती शांति मरकाम द्वारा ट्राफी प्रदाय किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here