ऑटो चालकों की मनमानी चरम पर फिर भी यातायात पुलिस सुस्त, ऑटो चालकों पर मेहरबान यातायात पुलिस, तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, बुजुर्ग महिला को आई चोट, लछनपुर चौक के समीप की घटना,

0
331
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;

जांजगीर चांपा। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें बुजुर्ग महिला सवार थी। उसको गंभीर चोटें आई है। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। वहीं, मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भेजा गया है। फिलहाल, उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार ऑटो चालक सवारी लेकर चांपा से जांजगीर की ओर जा रहा था, तभी लछनपुर चौक के समीप पुलिया के पास पहुँचा ही था कि अचानक ऑटो अनियंत्रित हो गई और आगे जाकर चांपा जांजगीर मुख्य सड़क पर पलट गई, उसमें सवार बुजुर्ग महिला के हाथ पैर में गंभीर चोट लगी है।घटना के बाद मौके पर लोगों के भीड़ जमा हो गई। सड़क हादसा के दौरान ऑटो भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुंरत बाद एम्बुलेंस से बुजुर्ग महिला को अस्पताल भेजा है। मामले की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here