8 दिन बीत जाने के बाद भी चांपा पुलिस के हाथ खाली, पूछताछ जारी

0
277

चांपा। 26 जून की रात शंकर नगर में हुई हत्या के मामले में आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अभी तक इस घटना को सुलझा नही पाई है। शंकर नगर में हुई इस घटना से आसपास के लोग काफी डरे सहमे है।

मोदी चौक के पास महामाया डेयरी का संचालन करने वाले छोटेलाल पाण्डेय की लाश घर के कमरे में मिली थी। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दिया गया। लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा। छोटेलाल का घर शंकर नगर वार्ड 25 में स्थित है। घर में पत्नी, बेटा अमित और बहू रहते हैं। 26 तारीख की शाम हुए मर्डर को लेकर आठ दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।

किसी से नही था कोई विवाद..

शंकर नगर सहित आसपास और उनके पहचान के लोगों ने बताया की उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, ना ही किसी से कभी कोई विवाद हुआ। वे सामान्य जीवन जीते थे। लेकिन इस प्रकार घर के कमरे में संदिग्ध रूप से लाश मिलने से पुरे मोहल्ले सहित नगर में हड़कंप मच गया। हत्या है या आत्महत्या ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा। घर के कमरे में रखे पेटी का ताला भी टूटा हुआ है जिससे यह प्रतीत होता है कि चोरी की नियत से घुसे लोगो के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया होगा?

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here