जीएसटी अधिकारी के घर एसीबी की रेड, डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप…

0
3


वासु सोनी कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में जीएसटी विभाग की एक महिला अधिकारी के घर एंटी करप्शन ब्यूरो ने दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक, जीएसटी कम करने के एवज में एक व्यवसायी से डेढ़ लाख रुपये की रकम मांगने का आरोप है। बताया जा रहा है कि व्यवसायी रकम लेकर जीएसटी अधिकारी अर्चना गिरी के घर पहुंचा था। उसके रकम छोड़कर वहां से निकलते ही एसीबी की टीम ने दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
मामला कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल एसीबी की टीम मौके पर कार्रवाई कर रही है। मामले में जांच और आगे की कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here