क्या रिश्वत में बिका चांपा नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी अमला? दस्तावेज सार्वजनिक नहीं करने कितने की ली है रिश्वत?… रिश्वत के खेल में जिले के कौन कौन अधिकारी सम्मिलित?… भालेराव मैदान में अवैध पटाखा दुकान और करोड़ो के अवैध पटाखा किस अधिकारी के संरक्षण में बिका?

0
6

वासु सोनी चांपा। नगर में अवैध पटाखा दुकान और अवैध पटाखा बिक्री को लेकर लगातार समाचार प्रकाशन के बाद भी अगर जांच नहीं हो पा रही इसका मतलब साफ और स्पष्ट है कि अवैध पटाखा दुकान और अवैध पटाखों के बिक्री के उच्च अधिकारियों के संरक्षण के बिना संभव ही नहीं हैं। आखिर जिले में सबसे उच्च अधिकारी कलेक्टर और संबंधित कई विभाग और अधिकारी कर्मचारी के संरक्षण में ही अवैध पटाखा दुकान खोलना वह भी बिना नगर पालिका अनुमति के, साथ ही अवैध पटाखों की जांच भी नहीं कर पाना, बहुत ही बड़े भ्रष्टाचार और रिश्वत की ओर इशारा कर रहे है? वही संबंधित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा मिलीभगत कर आज तक किसी भी प्रकार का दस्तावेज आम जनता के बीच सार्वजनिक नहीं किया गया है।
आय से अधिक संपत्तियों की होनी चाहिए जांच?
अवैध पटाखा दुकान और अवैध पटाखा बिक्री की जांच नहीं करने वाले संबंधित अधिकारी कर्मचारियों की सम्पत्तियों की जांच होनी चाहिए? जिससे आम जनता को ऐसे अधिकारी कर्मचारियों की आय से अधिक संपत्तियों का पता चल सके? आखिर अवैध पटाखा दुकान और अवैध पटाखा बिक्री की अवैध रकम किस अधिकारी कर्मचारी के खातों में पहुंची होगी?
जल्द होगी उच्च स्तरीय शिकायत?
बीते दिन चांपा के भालेराव मैदान में लगे अवैध पटाखा दुकान और अवैध पटाखा बिक्री की लगातार समाचारों में प्रकाशन के बाद भी जिले के उच्च अधिकारी और नगर के उच्च अधिकारी जांच और कार्रवाई नहीं कर पा रहे है? जिसे लेकर अब शिकायत और परिवाद सहित कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेना लाजिमी प्रतीत हो रहा है।
अब देखना यह है कि भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी पर उच्च अधिकारी कार्रवाई कर पाते है या सामाजिक कार्यकर्ताओं को कानून का सहारा लेना पड़ेगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here