हसदेव पब्लिक स्कूल के अंदर छात्र पर हमला, ब्लेजर से सिर ढंक कर किया मारपीट? स्कूल पहुंच परिजनों ने घटना को लेकर मांगी जानकारी, हसदेव पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने मांगा दो दिन का समय? होगी जांच या दबा दिया जाएगा मामला?

0
516

वासु सोनी चांपा। बीते दिन लछनपुर मड़वा स्थित हसदेव पब्लिक स्कूल में छात्रों के गुट द्वारा एक छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है? जिसमें किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित के परिजन स्कूल पहुंचे थे, जहां मैनेजमेंट के द्वारा जानकारी लेकर जांच और कार्रवाई के लिए कुछ समय मांगा गया है?
आपको बता दें कि विश्वस्त सूत्रों ने बताया बीते दिन स्कूल से बाथरूम से बाहर निकल रहे छात्र का ब्लेजर सिर के ढक्कर स्कूल के ही अन्य छात्रों के द्वारा बेरहमी से मारपीट की? जिसके चलते छात्र घायल हो गया। लछनपुर मड़वा स्थित हसदेव पब्लिक स्कूल में छात्रों के गुट द्वारा ऐसी घटना को अंजाम दिया गया ऐसा प्रतीत होता है।
परिजन पहुंचे स्कूल?
छात्र से मारपीट के मामले में परिजन तत्काल स्कूल पहुंचे घटना की जानकारी ली। साथ ही जिम्मेदार प्रबंधन और मारपीट करने वाले छात्रों पर कार्रवाई करने कहा। जिसके लिए घटना की पूरी जानकारी लेकर कार्रवाई करने स्कूल प्रबंधन ने परिजनों से 2 दिन का समय मांगा?
स्कूल में हुई मारपीट को लेकर प्रबंधन को जानकारी नहीं?
जिले में सबसे महंगी फीस और पढ़ाई को लेकर चर्चा में रहने वाले हसदेव पब्लिक स्कूल में इस प्रकार हुए मारपीट के मामले में जानकारी लेकर कार्रवाई करने वाली बात सोच के विपरीत है? एक ओर महंगी फीस और पढ़ाई के हमेशा चर्चा में रहने वाले स्कूल में सीसीटीवी कैमरे के रहते मारपीट की घटना हो गई और प्रबंधन को जानकारी तक नहीं हुई? वही अब प्रबंधन घटना की जांच और कार्रवाई की बात कर घटना का पटाक्षेप करना चाह रहे है?
स्कूल प्रबंधन से किसी ने कह दिया, जो करना है कर लो?
वही घटना को लेकर स्कूल पहुंचे परिजनों से बातचीत के दौरान प्रबंधन से किसी ने यह तक कह डाला कि जो करना है कर लो? जिससे यह साफ प्रतीत होता है कि हसदेव पब्लिक स्कूल के पीछे किसी खास व्यक्तित्व का हाथ है जिसके चलते स्कूल चलाने वाले प्रबंधन घटना के बाद भी परिजनों को ऐसी बात कहते फिर रहे हैं?
बहरहाल स्कूल में हुई ऐसी घटना के पीछे किसकी क्या मंशा थी यह जांच का विषय है। वही परिजनों के द्वारा स्कूल प्रबंधन से कार्रवाई की मांग और प्रबंधन द्वारा दो दिनों का समय लेना भी संदेह के दायरे है। घटना के मामले में स्कूल प्रबंधन से भी बात करने कोशिश की गई लेकर वहां कोई जवाब नहीं मिल पाया? हसदेव पब्लिक स्कूल प्रबंधन से जवाब मिलने पर उनका जवाब भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here