चांपा में अचानक हुई बारिश से मौसम ने ली करवट, सुबह से छाया घना कोहरा, ठंड बढ़ी

0
10


वासु सोनी चाम्पा। अचानक हुई बारिश से आज चांपा का मौसम पूरी तरह बदल गया। सुबह से ही शहर में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।
शुक्रवार से शनिवार सुबह तक हुई हल्की बारिश के बाद आज सुबह चांपा में चारों ओर कोहरे की चादर बिछी नजर आई। मुख्य सड़क, भालेराव मैदान, रेलवे स्टेशन रोड, बस स्टैंड सहित पूरे शहर में दृश्यता काफी कम हो गई है।
सुबह टहलने निकले लोगों और स्कूल-ड्यूटी जाने वाले लोगों को कोहरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को भी हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारिश के बाद अब ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है।
वहीं आने वाले 2-3 दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। लोगों को सुबह-शाम ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here